NavBharatTimes नौसेना प्रमुख ने बताया कि हूती लाल सागर में व्यापारिक जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं। भारतीय नौसेना भारतीय-ध्वजांकित और मदद मांगने वाले अन्य जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। एडमिरल ने कहा कि हूतियों की गतिविधियाँ इज़राइल-हमास संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना की ओर से हूतियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि हिंद महासागर को असुरक्षित करने वाली हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी।