MoneyControl 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आए तेलंगाना में 2014 तक कांग्रेस का वर्चस्व था। अब यहां मुख्य लड़ाई BRS और BJP के बीच है। BJP ने 2024 के आम चुनाव के लिए अपनी 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के वर्तमान 4 सांसदों में से 3 को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि एक का टिकट काट दिया गया है। कांग्रेस भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है।