WbDuniya मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश संगठन को कांग्रेस विहीन बूथ बनाने के फॉर्मूले पर काम करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में अजेय पार्टी बनना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक एक हजार से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।