WbDuniya रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में कार्यरत कई भारतीयों को यूक्रेन के साथ लगती रूस की सीमा के कुछ क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों की कार्यमुक्ति के लिए भारत ने रूसी प्राधिकारियों से मदद मांगी है। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने रूसी अधिकारियों से कार्यमुक्ति के लिए मदद मांगी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप कई भारतीयों को पहले ही कार्यमुक्त कर दिया गया है।