WebDuniya इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले इंदौर में कांग्रेस को झटका लगा है। जिले के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्ला इंदौर-1 क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पटेल देपालपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से इंदौर के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।