IndiaTv तंजानिया के जंजीबार द्वीप पर समुद्री कछुए के मांस के सेवन से 8 बच्चों और 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 78 अन्य बीमार पड़ गए। कछुए का मांस खाने से खाद्य विषाक्तता का खतरा रहता है। जंजीबार के अधिकारियों ने लोगों से कछुओं का मांस न खाने का आग्रह किया है। 2021 में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।