AmarUjala महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में लगातार आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एसआईटी जांच का आदेश दिया है। भाजपा ने शरद पवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। जरांगे ने रविवार को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में फडणवीस पर एक बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फडणवीस ने उनकी हत्या करने की कोशिश की थी।