NDTV भोपाल शहर की स्थापना 316 साल पहले अफ़गान सिपाही दोस्त मुहम्मद ख़ान ने की थी। 1957 में हुए पहले संसदीय चुनाव में मैमूना सुल्तान भोपाल से सांसद चुनी गईं। 1989 से 2019 तक लगातार 8 बार भोपाल सीट से बीजेपी जीतती रही है। 2019 में प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार वोटों के अंतर से हराया। भोपाल में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 5 सीटें बीजेपी के पास और 2 सीटें कांग्रेस के पास हैं।