WebDuniya 2024 के चुनाव के लिए सभी दल तैयारियाँ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों में सौगात देना शुरू कर दिया है। विपक्ष भी मोदी को घेरने की कोशिश में लगा है। यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। पंजाब में दोनों पार्टियाँ अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। भाजपा 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रख रही है।