eNavaBharatTimes राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को 2024-2027 के लिए फिर से दोबारा चुना गया है। 3 वर्षीय कार्यकाल के बाद सरकार्यवाह का चुनाव किया जाता है। पिछली बार 2021 में होसबाले सरकार्यवाह चुने गए थे। फिलहाल 68 वर्षीय होसबाले का यह दूसरा कार्यकाल है। संघ ने 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देने का नियम बनाया है।