NaiDuniya उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में सपा के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। राजा भैया ने एलान किया है कि वे भाजपा के साथ हैं। भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा आठ सीटें जीतेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें पूरे 40 वोट मिलेंगे।