Tv9Hindi उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। गढ़वाल लोकसभा में अब सभी 14 विधायक भाजपा के हो गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की सभी 5 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी।