ABP लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यह उनकी कांग्रेस में वापसी है। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की और पीएम मोदी पर निशाना साधा। बिस्वास को फरवरी 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी प्रदेश इकाई का प्रमुख बनाया गया था। चुनाव के बाद उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था।