AmarUjala बिहार के एनडीए घटक दल भाजपा और जदयू आज लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के बयान का इंतजार है। चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस अपने कदमों से सबको चौंका सकते हैं। विपक्षी दलों की निगाहें इन पर टिकी हैं।