ABP 26 फरवरी को गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। मंगलवार को मुंबई के वर्ली हिंदू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोनू निगम, शान, विद्या बालन सहित कई हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। सोनू निगम बेहद भावुक दिखे और फूट-फूटकर रोए। पंकज उधास ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी और कई गजलें भी गाईं। उन्हें गजल सम्राट कहा जाता था।