eNavaBharatTimes झारखंड के लोहरदगा जिले में एक दर्दनाक हादसे में बारातियों को ले जा रही बस और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना कुडू इलाके में शुक्रवार रात को हुई। मृत बच्चों की उम्र छह माह से छह साल के बीच थी। घायलों को रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।