NavBharatTimes भारत सरकार ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी, जम्मू और कश्मीर संगठन पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इस संगठन को 28 फरवरी 2019 को देश के खिलाफ काम करने के आरोप में गैरकानूनी घोषित किया गया था। इस संगठन के सदस्य अभी भी देश की अखंडता, संप्रभुता और एकता के लिए खतरा बने हुए हैं। इसलिए सरकार ने इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध और बढ़ा दिया है।