IndiaTv लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह फैसला जनता और कार्यकर्ताओं की राय के बाद लिया है। भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसानों के हितों में लिए गए फैसलों और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए किए गए कार्यों का हवाला दिया। 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल एनडीए से अलग हो गया था। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और यहां 1 जून को मतदान होगा।