राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं भाजपा ने 56 में से 30 सीटें जीती हैं, जिनमें से 20 पर निर्विरोध जीत हासिल हुई इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 97 हो गई है।कांग्रेस 29 सदस्यों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में, एनडीए के राज्यसभा में 117 सदस्य हैं, जो बहुमत से 4 कम है।हालाँकि, 5 रिक्त सीटों और 6 मनोनीत सदस्यों का चयन कर भाजपा राज्यसभा में बहुमत प्राप्त कर सकती है।