Tv9Hindi दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के वीडियो संदेश के बाद सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनीता की तुलना राबड़ी देवी से कर कहा कि वह अपने पति के पद संभालने की तैयारी कर रही हैं। सुनीता ने “केजरीवाल को आशीर्वाद” अभियान शुरू कर लोगों से अपने संदेश साझा करने की अपील की है। उन्होंने देशवासियों से अपने पति के लिए समर्थन और प्रार्थना मांगी है।