ABP राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया। ये सभी सम्मान मरणोपरांत दिए गए, जबकि लालकृष्ण आडवाणी को बाद में उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक, नरसिम्हा राव को देश के आर्थिक उदारीकरण का श्रेय और चरण सिंह को किसानों के कल्याण के लिए उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया।