WebDuniya मुंबई अपराध शाखा ने सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में दो आरोपियों, विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। बिहार के रहने वाले दोनों शूटर फायरिंग के बाद भुज भाग गए थे। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान से संपर्क किया और उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने धारा 307 और शस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।