IndiaTv नागपुर लोकसभा सीट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे नितिन गडकरी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन विकास ठाकरे से उन्हें चुनौती मिलेगी। पिछले दो कार्यकाल में गडकरी की उपलब्धियों का लाभ सभी वर्गों को मिला है। जातीय समीकरण और संघ का मुख्यालय भी बीजेपी के पक्ष में है। वहीं, मराठा समाज के नाराजगी का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। 4.5 लाख प्रवासी मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे।