AmarUjala भाजपा, कांग्रेस और अन्य चार राष्ट्रीय दलों की संयुक्त आय वित्त वर्ष 2022-23 में 3,077 करोड़ रुपये रही। भाजपा की आय सबसे अधिक 2,361 करोड़ रुपये रही। एडीआर के अनुसार, कांग्रेस की आय 452.37 करोड़ रुपये है, जो कुल आय का 14.70% है। नेशनल पीपुल्स पार्टी, आम आदमी पार्टी की आय में बड़े प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कांग्रेस, माकपा और बसपा की आय में गिरावट आई।