PrabhatKhabar वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 30 अप्रैल से नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह 30 साल से नौसेना में सेवा दे रहे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं। वे वर्तमान में नौसेना के उप प्रमुख हैं और एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी को अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से सम्मानित किया गया है।