WebDuniya पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अस्वस्थता के कारण रांची और सतना में उनके चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उनकी जगह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की रैली में भी शामिल नहीं होंगे, जहां 28 राजनीतिक दल भाग लेंगे।