Tv9Hindi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में गीर गाय पालने वाली महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने उन्हें बताया कि गीर गाय मिलने से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। पीएम मोदी ने कहा कि नारीशक्ति का सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दूध का पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जमा करने की घोषणा की। मोदी ने महिलाओं को स्वदेशी नस्ल की गीर गाय देने के उद्देश्य और इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। आज वाराणसी में गीर गायों की संख्या 350 हो गई है।