IndiaTv भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए राजस्थान में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है। भारत और जापान के बीच घनिष्ठ कारोबारी संबंध हैं। जापान ने भारत में नौ प्रोजेक्ट्स के लिए 232.20 अरब येन (लगभग 12,800 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की प्रतिबद्धता जताई है।