ABP क्या एलियंस मौजूद हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढने में नासा जुटी हुई है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि 2030 तक नासा एलियंस का पता लगा लेगी। उनका मानना है कि एलियंस बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर हो सकते हैं। नासा अक्टूबर में ‘यूरोपा क्लिपर’ नामक एक अंतरिक्ष यान भेजेगी जो यूरोपा पर जीवन के संकेतों की खोज करेगा। यूरोपा में विशाल महासागर और बर्फ की चादर के नीचे जीवन होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा में जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व मौजूद हैं।