PrabhatKhabar संयुक्त अरब अमीरात में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम में बिहार की संस्कृति और विकास यात्रा को दर्शाया गया। लोकाक्षी दिव्यांश कुमार केशरी ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीडियो के माध्यम से बिहार की गौरव गाथा दिखाई गई। राशिका ओझा के भरतनाट्यम, खुशी केजरीवाल के भोजपुरी गीत और अन्य कलाकारों ने मन मोह लिया।