PrabhatKhabar भाजपा की दिल्ली इकाई ने पार्टी नेतृत्व को लोकसभा सीटों के लिए 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है। नई दिल्ली सीट के लिए वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नाम विचार किए जा रहे हैं।। पूर्वी दिल्ली से वी. सचदेवा, विष्णु मित्तल, एच. मल्होत्रा, और रामवीर सिंह बिधूड़ी दावेदार हैं। वर्तमान सांसद भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं, हालांकि गौतम गंभीर और हंसराज हंस को छोड़ दिया जा सकता है। केंद्रीय चुनाव समिति गुरुवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।