AmarUjala कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर करीब दो लाख नौजवानों के साथ न्याय की अपील की है। इन युवाओं का चयन सेना में हो गया था, लेकिन अग्निपथ योजना लागू होने से उनकी भर्ती रुक गई। खरगे ने दावा किया कि अग्निपथ योजना सैनिकों के समानांतर कैडर बनाकर भेदभाव पैदा करेगी। उन्होंने कई युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने का भी जिक्र किया है।