PrabhatKhabar पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत है। उनकी हालत अभी स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जिन्होंने 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर सेवा की।