NDTV दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए जर्मनी के दखल को खारिज किया है। जर्मनी ने केजरीवाल के लिए निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी अधिकारों की मांग की थी, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है।