ABP मालदीव और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने भारतीय पायलटों को मालदीव में हेलिकॉप्टर उड़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से चीन के चिढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि चीन भारत के साथ मालदीव के संबंधों को खत्म कराना चाहता है। भारत के लिए मालदीव महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हिंद महासागर में स्थित है और रणनीतिक महत्व रखता है।