AmarUjala भारतीय सेना में मॉड्यूलर ब्रिज को शामिल किया गया है। इससे सेना की इंजीनियर्स कॉर्प्स की क्षमताओं में विस्तार होगा। मॉड्यूलर ब्रिज को डीआरडीओ और लार्सन एंड टुब्रो ने मिलकर विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने 2585 करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दी थी, जिसके तहत 41 सेट मॉड्यूलर ब्रिज बनाए जाने हैं। ये ब्रिज सेना की सीमा पर मूवमेंट में मदद करेंगे, खासकर पश्चिमी सीमा पर। मॉड्यूलर ब्रिज सेना के मैनुअली-लॉन्च मीडिया गिरडर ब्रिज की जगह लेंगे।