Tv9Hindi केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 2020 में प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेंद्रन 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें दो सीटों पर हार मिली। सुरेंद्रन विवादों में भी रहे हैं, 2021 में चुनाव के दौरान रिश्वत के आरोप में गिरफ्तारी हुई और सबरीमाला आंदोलन के दौरान भी जेल गए थे।