eNavaBharatTimes महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जोशी का शुक्रवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। बैस ने कहा कि जोशी एक कुशल संगठनकर्ता, बेहतरीन सांसद और उत्कृष्ट वक्ता थे। फडणवीस ने कहा कि समाज, राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में जोशी का योगदान बहुत बड़ा है। अजित पवार ने कहा कि मराठी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला एक नेता अब नहीं रहा।