NaiDuniya लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने गठबंधन बनाने में जुटी हैं। झारखंड में, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस से नाराज़ हैं और आज ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। गीता कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश हैं।