AmarUjala भारतीय तकनीकी कर्मियों की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है जबकि 10 मार्च तक भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला बैच वापस भारत लौट जाएगा। भारतीय तकनीकी कर्मी मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन संभालेंगे। यह निर्णय भारत और मालदीव सरकारों के बीच हुए समझौते के बाद लिया गया है। द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने कदम उठाने की सहमति जताई है। मालदीव में करीब 80 भारतीय सैन्यकर्मी प्लेटफॉर्म का संचालन कर रहे थे।