eNavaBharatTimes पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 33 वर्षों की सेवा के बाद राज्यसभा से सेवानिवृत्ति ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी सेवाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सिंह की आवाज देश की जनता के लिए हमेशा उठती रहेगी। राज्यसभा से मनमोहन सिंह समेत 54 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें सात केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।