NaiDuniya हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी का नाम आगे चल रहा है। भाजपा ओबीसी वोट बैंक को लुभाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है। सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2010 में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। 2014 में जीत दर्ज की और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने।