Tv9Hindi बीजेपी सांसद हेगड़े के संविधान को फिर से लिखने के बयान पर विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और पीएम मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। हेगड़े का कहना है कि भाजपा को 400 से अधिक सीटें चाहिए ताकि वे संविधान को बदल सकें और हिंदू धर्म को बढ़ावा दे सकें। कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की साजिश का आरोप लगाया है।