IndiaTv राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुरादाबाद में शुरू हो चुकी है। प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। प्रियंका चंदौली से ही शामिल होने वाली थी, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वह शामिल नहीं हो सकीं। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। सपा और कांग्रेस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।