Tv9Hindi उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की है। अटकलों के अनुसार, विस्तार 10 मार्च तक हो सकता है जिसमें 5 विधायकों को शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट में 2 और राज्य मंत्रियों में 3 नए सदस्य जोड़े जा सकते हैं, जिनमें RLD कोटे से एक मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।