WebDuniya आज उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार और हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए 2 उम्मीदवार हैं। मतगणना शाम 5 बजे होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।