NavBharatTimes लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। दिल्ली में आप चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर और आप दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कुरुक्षेत्र सीट आप के खाते में गई है और चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।