IndiaTv भारत-चीन तनाव के बीच भारतीय तटरक्षक के दो जहाज श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुँचे। इससे पहले चीन के जासूसी जहाज ने भी वहाँ सनसनी फैलाई थी। ये भारतीय जहाज श्रीलंका तटरक्षकों के साथ प्रशिक्षण और आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए वहाँ गए हैं। भारतीय जहाज वीबीएसएस, अग्निशमन और समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण देंगे। दोनों देशों के जहाज संयुक्त अभ्यास भी करेंगे। श्रीलंकाई तटरक्षक जहाजों के साथ “पासेज एक्सरसाइज” आयोजित की जाएगी। इस दौरान योग, सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियाँ भी होंगी।