IndiaTv श्रीलंका के तलाईमन्नार तट और डेल्फ्ट उपद्वीप के पास समुद्री सीमा में बुधवार को कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के मामले में इस साल भारतीय मछुआरों की एक दिन में ये सर्वाधिक संख्या है।