PrabhatKhabar ताइवान ने आरोप लगाया है कि 24 घंटे में उसके वायुक्षेत्र में 32 चीनी लड़ाकू विमान घुसे। ताइवान की सेना ने चीनी नौसैनिक जहाजों की गतिविधियों का भी पता लगाया है। ताइवान ने विमानों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया है। अमेरिका ने चीनी जहाज के ताइवान जलडमरूमध्य में आने का वीडियो जारी किया है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और 1949 से उस पर नियंत्रण चाहता है।